- Hindi News
- National
- Majri Kala News Rajasthan News Behror Kabaddi League Season Ii Trial Camp
बहरोड़ कबड्डी लीग सीजन द्वितीय का ट्रायल शिविर हुआ
खेल-समाचार**
मांढ़ण. बाबा रामसर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते अतिथि।
माजरीकलां. ट्रायल शिविर में कबड्डी खेलते खिलाड़ी।
माजरीकलां| कस्बे के राजकीय संस्कृत विद्यालय में शुक्रवार को बहरोड़ कबड्डी लीग सीजन द्वितीय के लिए ट्रायल शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बहरोड़ एवं नीमराणा पंचायत समिति के सैकड़ों कबड्डी खिलाड़ियों ने भाग लिया। लीग के निदेशक एवं खेल मनोवैज्ञानिक कृष्ण यादव ने बताया की शिविर का शुभारंभ भारतीय सेना से नवीन कुमार ने किया। शिविर में चयनकर्ता डॉ. पप्पू यादव और शारीरिक शिक्षक रविन्द्र रहे। चयनित खिलाड़ी बहरोड़ कबड्डी लीग सीजन द्वितीय में खेलेंगे।
बाबा रामसर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू (मांढ़ण) : ग्राम डाबड़वास में शुक्रवार को बाबा रामसर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 14 टीमें भाग ले रही है। उद्घाटन मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम के महंत अनिल पुरोहित एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश झाबर ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मुकाबला जैतपुर एवं दसोधरा की ढ़ाणी की टीमों के बीच खेला गया जिसमें जैतपुर की टीम ने मुकाबला जीता। समारोह में सत्यपाल शर्मा, रामविलास शर्मा, भीम चौहान, जितेन्द्र, धर्मवीर, नितेश यादव, मनीष, संजय, सुभाष स्वामी आदि मौजूद रहे।