- Hindi News
- National
- Majri Kala News Rajasthan News Behror Kabaddi League Season Ii Trial Today
बहरोड़ कबड्डी लीग सीजन द्वितीय का ट्रायल आज
माजरीकलां| कस्बे के राजीव गांधी सेवा केन्द्र के समीप स्थित राजकीय संस्कृत विद्यालय में शुक्रवार को बहरोड़ कबड्डी लीग सीजन द्वितीय के लिए ट्रायल शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांय चार बजे आयोजित शिविर में बहरोड़ एवं नीमराणा पंचायत समिति के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। आयोजक खेल मनोवैज्ञानिक कृष्ण यादव ने बताया कि क्षेत्र के कबड्डी खिलाड़ियों को एक उच्च स्तर देने हेतु बहरोड़ कबड्डी लीग की शुरुआत गत वर्ष से की गई थी। यह लीग पूर्णतया प्रो कबड्डी लीग की तर्ज पर आयोजित की जाती है। ट्रायल शिविर में चयनित खिलाड़ी बहरोड़ कबड्डी लीग सीजन द्वितीय में खेलेंगे।