- Hindi News
- National
- Neemrana News Rajasthan News Bus Stand Will Be Constructed In Acjm Court And Bahrod In Neemrana Midway Will Also Start Again
नीमराना में एसीजेएम कोर्ट व बहरोड़ में बस स्टैंड बनेंगे, मिडवे भी फिर होगा शुरू
बहरोड़ में बस स्टैंड भी बनेगा
बहरोड़| बस स्टैंड के लिए लंबे समय से चली आ रही मांग भी शुक्रवार को सरकार ने पूरी कर दी। विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने परिवहन मंत्री से बहरोड़ में जल्द बस स्टैंड बनवाने की मांग की। इस पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि अगर बहरोड में जमीन उपलब्ध करा दी जाए तो वे तुरंत बस स्टैंड बनवा देंगे। विधायक बलजीत ने कहा कि भास्करानंद मंदिर के पास साढ़े 10 जमीन है जहां बस स्टैंड बनवाया जा सकता है। मंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि जमीन मिलते बहरोड़ में बस स्टैंड का काम शुरू करवा देंगे।
सीएम ने विधानसभा में जिले के लिए की घोषणाएं
बहरोड़ में बंद पड़ा मिडवे। (फाइल फोटो)
अलवर| मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में कई घोषणाएं करते हुए अलवर को बड़ी सौगातें दी हैं। सीएम ने मालाखेड़ा, कठूमर व रामगढ़ में कॉलेज की घोषणा करने के अलावा भिवाड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, कठूमर में आईटीआई स्किल सेंटर की स्थापना की घोषणा की। विधानसभा में शुक्रवार को अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान विधायक बलजीत यादव ने बहरोड़ मिड-वे को पुन: चालू करने की मांग उठाई। जवाब देते हुए पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बहरोड़ मिड-वे को पुन: चालू करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शीघ्र ही नई पर्यटन नीति जारी करेगी। बहरोड़ मिड वे सहित अन्य 16 इकाइयों को चालू करने की कार्य योजना बनाई जा रही है।
नीमराना : नीमराना में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय खोलने की बरसों पुरानी मांग शुक्रवार को बहरोड विधायक बलजीत यादव के प्रयासों के बाद शुक्रवार को सरकार ने पूरी कर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा में एसीजेएम कोर्ट खोलने की घोषणा की। इसके बाद नीमराना में अभिभाषक संघ, जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने मिठाई बांटी। वरिष्ठ अधिवक्ता मकरध्वज शर्मा, अभिभाषक संघ के अध्यक्ष मुकेश यादव, राकेश यादव पंचायत समिति प्रधान सविता मनोज यादव के साथ लोगों ने आतिशबाजी की।