- Hindi News
- National
- Mundawar News Rajasthan News Children Gave Attractive Presentations At The Annual Festival
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
एजुकेशन प्लस
मुंडावर| ग्राम जसाई स्थित नवज्योति पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सीडीपीओ बहरोड़ संगीता यादव रही, विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद नीतू चौधरी, राजेश कुमार, श्योताज सिंह व अरुण कुमार रहे तथा अध्यक्षता निदेशक सत्यवीर यादव व मनोज यादव ने की। अतिथियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि सीडीपीओ संगीता यादव व निदेशक सत्यवीर यादव ने बच्चों को शिक्षा की महत्तता बताई। अतिथियों का स्कूल प्रशासन ने फूल-मालाओं व साफ़ा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी व प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव राजेश कुमार, रिंकी यादव, अनिल कुमार, दीपक, अनिता, प्रतिभा, आशा आदि मौजूद रहे।