पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemrana News Rajasthan News Children Interrupted 61 Year Old Ex Soldier Giving 10th Exam

बच्चों ने टोका तो 61 साल का पूर्व सैनिक दे रहा 10वीं की परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की गुरुवार को शुरु हुई 10वीं की परीक्षा में एक 61 वर्षीय पूर्व सैनिक भी परीक्षा देने पहुंचा। कस्बा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र अधीक्षक प्रधानाचार्य लीलाराम ने बताया कि परीक्षार्थी बटाणा गांव निवासी पूर्व सैनिक राजेन्द्रसिंह पुत्र मातूसिंह स्वयंपाठी माध्यम से परीक्षा में शामिल हुए हैं। राजेन्द्र सिंह ने बताया कि वे गांव में बच्चों को खेलते देखते तो उनसे कह दिया करते कि पढ़ाई-लिखाई भी कर लिया करो। इस बात पर एक दिन बच्चों ने उनसे कहा कि बाबा तुम खुद तो 8वीं पास हो और हमें पढ़ने को कहते हो। खुद क्यों नहीं पढ़े। य बात उन्हें चुभ गई और दसवीं परीक्षा पास करने की ठान ली। उन्होंने तैयारी की और स्वयंपाठी के रूप में इस बार दसवीं का परीक्षा आवेदन भरा था। अगस्त 1959 में जन्में राजेन्द्र सिंह सेना में हवलदार पद से 1994 में रिटायर हुए। उनके चार पुत्र है। इनमें रणधीर सिंह रेलवे स्टेशन अधीक्षक, सुधीर सिंह वायु सेना और जसपाल सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं। चौथा बेटा अजय सिंह एमएससी कर रहा है।

खबरें और भी हैं...