पुलिस चौकी पर सीएलजी मीटिंग हुई
माजरीकलां| कस्बा स्थित पुलिस चौकी पर शुक्रवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नीमराना वृत्ताधिकारी नवाब खां व नीमराना पुलिस थानाधिकारी हरदयाल सिहं यादव ने सभी सीएलजी सदस्यों की परिवेदनाओं को सुना और पंचायत चुनाव पर चर्चा की। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने क्षेत्र में हो रहे अवैध खनन, रेत खनन को रोकने, अवैध शराब की दुकाने बंद करने, सीएलजी सदस्यों के कार्ड जारी करने व पुलिस शिकायत प्राधिकरण के गठन की बात रखी जिसपर वृत्ताधिकारी व थानाधिकारी ने सभी मागों के निस्तारण का आश्वाशन दिया। बैठक में चौकी प्रभारी बृजेश शर्मा, एनएसयूआई महासचिव जसविंदर यादव, तेज सिंह, शीतल यादव, केके यादव, हवा सिंह, बाबूलाल और हरवीर उपस्थित थे।