- Hindi News
- National
- Kathuwas News Rajasthan News Holi Fairs Wrestling Riots And Ragni Fights Volleyball Shooting And Wrestling Events Organized In Khohar Fair
होली पर भरे मेले, कुश्ती दंगल और रागनी मुकाबले हुए, खोहर के मेले में आयोजित हुए वॉलीबॉल शूटिंग व कुश्ती दंगल के कार्यक्रम
क्षेत्र के गांव गूंती में धुलंडी पर्व के अवसर पर चतुरदास बाबा का मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर मेले व कुश्ती दंगल का आनंद लिया। महिलाओं व बच्चों ने मेले में लगी स्टालों पर खरीददारी कर खानपान का लुफ्त उठाया। कुश्ती में 51 सौ का अंतिम कामड़ा नवीन सुनंदन व सोनू जैनपुरबास के मध्य बराबरी पर रहा। इस मौके पर मेला कमेटी सदस्य सरपंच अनिल मीणा, पूर्व सरपंच हरी सिंह, अशोक यादव ,कैलाश यादव, कालू मिस्त्री, मनोज यादव, मंगतू शर्मा, लालाराम धानक, भानी सोनी, रामलाल योगी, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद थे।
वहीं खेड़की गांव के सीताराम मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। मेले में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। मंदिर में महिलाओं द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। हास्य कलाकार मनीष छैला एंड पार्टी द्वारा भजनाें की प्रस्तुती दी गई। इस अवसर पर सरपंच मदन लाल आर्य सहित समस्त ग्रामीण मौजूद रहे।
इसके अलावा गांव हमींदपुर में बुधवार को ग्रामवासियों द्वारा ठाकुर जी महाराज का मेले व भंडारे का आयोजन किया गया। मेला व भंडारे को लेकर ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। इस दौरान लोक गायक कलाकार सुरेश गोला एंड पार्टी द्वारा धार्मिक भजन कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। मेले में सरपंच रामावतार, पूर्व सरपंच पुरुषोतम गुप्ता, सुल्तान सिंह, महेन्द्र ठेकेदार, डीपी यादव, हरलाल बाबा, सतीश निमोरिया, उप सरपंच सलुना राम, पप्पू, प्रकाश मास्टर, विक्रम सेठ, तसींग गौशाला अध्यक्ष अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
दाे दिवसीय मेले का शुभारंभ अाज : गांव भगवाड़ी में दो दिवसीय बाबा हाजी का मेला आयोजित होगा। जिसमें भंडारा व 21 हजार रुपए के कुश्ती कामड़े का आयोजन होगा। पंच जगदीश प्रसाद प्रजापत ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे भंडारे व लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक भजन कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। जिसमें गौतम भाटी व निशा भाटी एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को भंडारे व कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जखराना सरपंच करण सिंह उर्फ गुड्डू होंगे। माजरीकलां : क्षेत्र के गांव दोसोद में धुलंडी पर्व के अवसर पर श्री नृसिंह महाराज के मेले और कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में सुबह श्री नृसिंह महाराज की पालकी को हनुमान महाराज मंदिर में ले जाकर मेले का शुभारंभ किया गया। शाम को आयोजित कुश्ती दंगल में 11 हजार रुपए का अंतिम कामड़ा रामकिशन अखाड़ा मोकलवास के अंकित पहलवान ने जीता। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नवरंग सिंह चौहान, पूर्व सरपंच नवर| यादव, ललित सेठ, सुरेश सेठ, दिनेश सेठ, कैप्टन दशरथ सिंह राघव, बनारसी लाल शर्मा, शिवनारायण सिंह गुर्जर, राकेश गुर्जर, मालाराम शर्मा, राजवीर, राजेश, मनोज राघव, सतीश गुर्जर आदि मौजूद थे।
काठूवास : क्षेत्र के प्राचीन धर्म स्थान हुड़िया जैतपुर के सीताराम मंदिर में धुलंडी पर्व के अवसर पर बुधवार को बाबा का मेला भरा। दोपहर में स्वर्ण युक्त बाबा ठाकुर दास महाराज की प्रतिमा की ढोल नगाड़ों के बीच झांकी निकाली गई। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। मेला कमेटी प्रधान ताराचंद यादव व मांढ़ण थाना प्रभारी बिक्रम सिंह ने शांति व्यवस्था के लिये मेला कमेटी सदस्यों व पुलिसकर्मियों की जगह-जगह ड्यूटी लगाई। इस दौरान अर्जुन ठेकेदार, राकेश सरपंच, जगबीर पत्रकार, ओमप्रकाश पूर्व सरपंच, ग्यारसीलाल नम्बरदार, मूलचंद भग्ती, महंत रामचंद्र दास, सचिन दास महाराज, मंदन लाल पंच, उमाकांत सेठ, राजाराम जाट, बनवारीलाल नम्बरदार, तनसुख, सुबेदार बाबूलाल आदि उपस्थित थे।
मांढ़ण : ग्राम सांतो में मंगलवार को सालगनाथ महाराज का विशाल मेला आयोजित किया गया जिसमें खेल प्रतियोगिताओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। मेले में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बधराना की टीम प्रथम एवं अहरी की टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं मेले में वॉलीबॉल, गोला फेंक, हाई जंप, लोंग जंप, बुजुर्ग दौड़ सहित विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव सहित बड़ी तादाद में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं ग्राम बीरनवास स्थित बिहारी जी मंदिर पर विशाल भंडारे व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने भाग लिया। नर्सिंग अधिकारी अमित कुमार एवं शिक्षाविद् जितेन्द्र यादव के सौजन्य से आयोजित भंडारे में मुख्य अतिथि सिद्ध सेवा धाम महंत अनिल पुरोहित, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जयप्रकाश झाबर व महीपाल सानौली रहे। इस मौके पर मंदिर कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल यादव, कैप्टन ओमप्रकाश यादव, जगराम यादव, जगदीश सैन, महावीर प्रसाद, गोपीराम, सतीस यादव, नरेश यादव आदि मौजूद रहे। वहीं आनन्दपुर स्थित जति आश्रम में भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।