यादव समाज का होली मिलन समारोह आयोजित
मुंडावर | कस्बे में रविवार को यादव विकास समिति की बैठक समाज अध्यक्ष व पूर्व नायब तहसीलदार रामकिशन यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। समाज के महासचिव मनीष मुंडनवाड़ा ने बताया कि बैठक में समाज की कार्यकारिणी का रजिस्ट्रेशन, प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन, गरीब बालिकाओं के विवाह के लिए सहायता राशि उपलब्ध करवाने, गर्मी में प्याऊ की व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद समाज के सदस्यों द्वारा होली मिलन समारोह मनाया गया। इस मौके पर संरक्षक व संयोजक जगदीश प्रसाद, कोषाध्यक्ष श्यामलाल सूबेदार, सचिव सुरेन्द्र यादव, महासचिव मनीष यादव, सुबेसिंह नाहरखेडा, ओमप्रकाश यादव, टीटू रडवा, रूपेश एडवोकेट, रमेश यादव, घमंडी लाल सहित समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।