बाबा शीतलनाथ आश्रम में बैठक आज
क्षेत्र के गांव डवानी में रविवार को बाबा शीतलनाथ आश्रम पर बैठक का आयोजन किया जाएगा। उपसरपंच नेहा प्रदीप यादव ने बताया कि 12 अप्रैल को आयोजित होने वाले बाबा के मेले के लिए कमेटी अध्यक्ष डॉ. रमाकांत शर्मा की अध्यक्षता में ग्रामीणों की आश्रम पर दोपहर 12 बजे बैठक का आयोजन होगा। बैठक में मेले के सफल आयोजन के लिए व्यवस्थाओं, कुश्ती दंगल और सांस्कृतिक कार्यक्रम पर ग्रामीणों से चर्चा कर जिम्मेदारी दी जाएगी।