पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemrana News Rajasthan News Memorandum Submitted For The Demand To Open A Hospital For Ex Servicemen

पूर्व सैनिकों के लिए अस्पताल खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमराना| तहसील क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल कमांडर आरपी यादव, कैप्टन रामनाथ सिंह एवं कमांडर पीडी सैन के नेतृत्व में अलवर सांसद बाबा बालक नाथ से मिला तथा उनको नीमराना में सैनिक अस्पताल एवं कैंटीन खुलवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने अलवर सांसद को अवगत कराया कि बहरोड़ नीमराना में 20 से 22 हजार पूर्व सैनिक है जिसके चलते बहरोड़ की कैंटीन एवं अस्पताल में काफी भीड़ रहती है एवं पूर्व सैनिकों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बहरोड़ कार्यालय द्वारा भी अलग से केंद्र सरकार एवं रक्षा मंत्रालय को इस संबंध में अवगत कराया गया है। प्रतिनिधिमंडल को सांसद ने आश्वस्त किया कि नीमराना में पूर्व सैनिकों के लिए अस्पताल एवं कैंटीन सुविधा खुलवाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे तथा रक्षा मंत्री सहित प्रधानमंत्री से इस संबंध में बात कर उनको इस समस्या से अवगत कराया जाएगा। पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल में कैप्टन अमरसिंह, कैप्टन राजेंद्रसिंह, कैप्टन रामपालसिंह, हवलदार जगत पहलवान, कैप्टन उदलसिंह, सुबे. फूलसिंह, कैप्टन धर्मपालसिंह, हवलदार सोमदत्त आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...