पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemrana News Rajasthan News Preparations For Panchayat Elections Flag March Was Called For Peaceful Voting

पंचायत चुनाव की तैयारी, फ्लैग मार्च निकाल शांतिपूर्ण मतदान की अपील की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नीमराना/डूमरोली| पंचायत समिति क्षेत्र की 15 ग्राम पंचायतों में 15 मार्च को होने वाले सरपंच और पंच चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक नवाब खां एवं थानाधिकारी हरदयाल सिंह यादव ने क्यूआरटी कोबरा एवं आरएसी पुलिस टीम के साथ गुरुवार को गांवों में फ्लैग मार्च निकाला और चौपालों पर लोगों से शांतिपूर्ण मतदान करने की अपील की। डीएसपी नवाब खां ने लोगों से कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ पाबंदी की कार्रवाई की जा रही है। इधर थानाधिकारी ने डूमरोली, कायसा, नीमराना, प्रतापसिंहपुरा, दौलतसिंहपुरा आदि गांवों में पुलिस फोर्स के साथ फ्लैग मार्च किया।

महिलाएं व संभ्रांत लोग पाबंद कर डाले: पुलिस ने चुनाव को लेकर एेसे लोगों को भी पाबंद कर डाला है जिनका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है। कस्बे में रहने वाली महिला विजयलक्ष्मी पुत्री ओमप्रकाश सिंह को पाबंद कर दिया। ऐसे ही दर्जनों संभ्रांत व्यक्तियों को भी पुलिस ने पाबंद किया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेशसिंह चौहान एवं युवा मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चितरसिंह चौहान ने पुलिस पर गलत लोगों को पाबंद करने का आरोप लगाया है। उधर, डीएसपी ने एेसे मामलों की जांच की बात कही है।
खबरें और भी हैं...