सरजीत सिंह को मिली पीएचडी की उपाधि
सरजीत सिंह
मुंडावर| क्षेत्र के ग्राम राजवाड़ा निवासी सरजीत सिंह पुत्र बुधराम को महात्मा ज्योति राव फूले विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। सरजीत सिंह ने डॉ. नवप्रभाकर लाल गोस्वामी के निर्देशन में “माध्यमिक स्तर तक के विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि अभिप्रेरणा, आकांक्षा स्तर एवं संवेगात्मक परिपक्वता” शोध विषय पर अध्ययन पूर्ण किया।