महाविद्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित हुई
मुंडावर| कस्बा स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी की दांडी मार्च के विशेष दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षाविद डॉ. धर्मराज शर्मा की अध्यक्षता तथा शिक्षाविद भगवान शर्मा के मुख्य आतिथ्य में “महात्मा गांधी का देश की स्वतंत्रता में विशेष योगदान” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. धर्मराज शर्मा व कॉलेज निदेशक शिक्षाविद भगवान शर्मा ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए महात्मा गांधी व दांडी मार्च के इतिहास के बारे में जानकारी दी। संगोष्ठी में कॉलेज सचिव प्रेमलता शर्मा, नेहा सांवरिया, अभिनव शर्मा, विवेक सांवरिया और देवेश सांवरिया सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे।