पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Neemrana News Rajasthan News The Mla Took A Meeting Of The Patwaris And Officials Regarding The Damaged Crop

खराब हुई फसल को लेकर विधायक ने पटवारियों व अधिकारियों की ली बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तहसील परिसर में रविवार को बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों की बैठक लेकर पिछले दिनों वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसल खराबी की सही रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेजने के निर्देश दिए। विधायक ने पटवारियों को मौके पर जाकर सही एवं तथ्यात्मक जानकारी सहित किसानों को मुआवजा राशि दिलाने का काम करने के निर्देश दिए व कहा कि इस मामले में कोई गड़बड़ी एवं राजनीति नहीं होनी चाहिए। कोताही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। इधर उपखंड अधिकारी रामसिंह राजावत ने कहा है कि सरकार द्वारा 20 मार्च तक वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसल खराबे की विशेष गिरदावरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिनके तहत समस्त हल्का पटवारियों एवं गिरदावरों को उनके क्षेत्रों में मौके पर जाकर सही आकलन कर फसल खराबे की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कार्यवाहक तहसीलदार मोनिका शर्मा एवं समस्त तहसील क्षेत्र के पटवारी एवं सर्किल कानूनगो मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...