पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

~21 हजार का कुश्ती कामड़ा बराबरी पर छूटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव भगवाड़ी में दाे दिवसीय पीर बाबा का मेला सम्पन्न हुअा। यहां श्रृद्धालुओं ने बाबा के दरबार में मत्था टेक खुशहाली की कामना की। मेले में 21 हजार रुपए का कुश्ती का कामड़ा दोनों पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटा। पंच निरंजन, महावीर सिंह, नम्बरदार जगमाल सिंह ने बताया कि होली के चार दिन बाद बाबा का मेला आयोजित हाेता है। जिसमें भगवाड़ी कलां, भगवाड़ी खुर्द, बालपुरा, कुरैली सहित दूर-दराज के श्रद्धालु भाग लेते हैं। बाबा के दरबार में गुड का प्रसाद चढ़ाया जाता है। लोगों ने कुश्ती दंगल में पहलवानों की जोर आजमाइश का आनंद उठाया। इस दौरान जगदीश प्रजापत, यशपाल पंच, हजारीलाल, जगदीश यादव, छाजूराम, होशियार सिंह, रोहिताश, सुरज्ञानी, मास्टर जलेसिंह, बाबूलाल मौजूद रहे।

सोड़ावास: जीवनसिंहपुरा, शामदा के बाबा गरीब नाथ का वार्षिक मेला शनिवार को भरा। मेले में आसपास सहित दूरदराज के श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हाथों में ध्वज पताका लेकर नाचते गाते आए। श्रद्धालुओं ने सोड़ावास से लेकर बाबा मंदिर परिसर तक ढाेक लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में लोगों ने जात-जडूले भी चढ़ाए। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हुआ। प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखी। इस बार पुलिस जाब्ते सहित आरएसी का भी पूर्ण रूप से इंतजाम रहा। मेले में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मेले की पूर्व संध्या पर बाबा हरिनाथ महाराज ने भजन संध्या का आयोजन किया। उधर मेघवाल सेवा समिति के मुंडावर अध्यक्ष श्मशेर भीखवास एवं छाजू राम नालपुर ने व्यवस्थाएं में पूर्ण रूप से भाग लिया। उधर सामाजिक कार्यकर्ता बलराम चनेजा द्वारा भंडारे का देसी घी का आयोजन किया। श्रद्धालुओं ने बैठकर पंगत प्रसादी में प्रसाद ग्रहण किया।

रैवाणा में बाबा रामस्वरूप दास का मेला आज से

कायसा| गांव रैवाणा स्थित योगीराज बाबा रामस्वरूप दास दादू पंथी का दो दिवसीय मेला रविवार से शुरू होगा। महंत जसवंत दास ने बताया कि 15 को भंडारा व विकास पासौरिया एंड पार्टी द्वारा सत्संग होगा। 16 मार्च को शोभायात्रा और अमित चौधरी एंड पार्टी द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया जाएगा।

धर्म-समाज
खबरें और भी हैं...