- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News 1 Month39s Time Sought From The Director For Survey Of Families Deprived Of Toilets Construction
शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों के सर्वे के लिए निदेशक से मांगा 1 माह का समय
डीग| ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों के मांगे जा रहे शेष प्रमाण पत्र के संबंध में सर्वे करने के लिए समयावधि की मांग को लेकर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण कौंरेर के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारियों ने निदेशक राज्य स्वच्छ भारत मिशन के नाम मुख्य कार्यकारी अधिकारी को पत्र सौंपा है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को दिए पत्र में ग्राम विकास अधिकारी संघ ने बताया कि ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण से वंचित परिवारों का प्रमाण मांगा जा रहा है। जो बिना सर्वे दिया जाना संभव नहीं है। सर्वे एक माह में पूर्ण करके ही प्रमाण पत्र देना संभव है। सर्वे में राज्य सरकार की ओर से भेजे गए 34 बिंदुओं का सर्वे होना है। जिसकी सूचना आनन-फानन में नहीं दी जा सकती।