- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News 11 Couples Hold Hands In Jatav Samaj39s Mass Marriage Conference
जाटव समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 11 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
जाटव समाज सुधार वेलफेयर सोसायटी की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन जवाहर नगर स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित हुआ। इस मौके पर 11 जोड़ों का विवाह किया गया। बारात की निकासी सूरजपोल चौराहा स्थित अंबेडकर सामुदायिक भवन से प्रारंभ हुई। बारात को सोसायटी अध्यक्ष डॉ. निरंजन सिंह जघीना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बारात बिजलीघर चौराहे से होती हुई जवाहर नगर अंबेडकर सामुदायिक भवन में पहुंची।
रास्ते में बारात का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर अभिजीत सिंह ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में दहेज रहित शादियां करने के चलने को आगे बढ़ाना चाहिए। अध्यक्षता सेवानिवृत प्राचार्य तथा संयोजक प्रो. अरविंद वर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि पार्षद मोतीलाल, एक्सईएन सुरेश, पार्षद दीपक मुदगल, एडीपी पदमचंद, अध्यापक कमल सिंह थे। सामूहिक विवाह सम्मेलन की रस्में पंडित बहादुर सिंह नगला रूपवास ने निभाई, इसमें 11 जोड़े दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे।