पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News 1190 Arrived For Employment 672 Selected Most Selected From Bharatpur

रोजगार के लिए 1190 पहुंचे, 672 का चयन, सबसे ज्यादा भरतपुर के सलेक्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टैक्नॉलाजी पार्क के प्लेसमेंट सैल द्वारा दो दिवसीय निशुल्क रोजगार मेले का उद्घाटन बृज विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर आरकेएस धाकरे के मुख्य आतिथ्य, नगर निगम के उप मेयर गिरीश चौधरी व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष माधोसिंह मदेरणा, रजिस्ट्रार अरूण कुमार पाण्डेय के विशिष्ट आतिथ्य एवं संस्थान निदेशक डा. आलोक शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। पहले दिन 1190 शिक्षित युवाओं ने साक्षात्कार दिया जिसमें से 672 युवाओं का चयन हुआ। मुख्य अतिथि वाइस चांसलर प्रोफेसर धाकरे ने कहा कि देश के युवा नौकरी के अवसरों की वजह से परेशान हैं। मन्दी का खतरा हमारे सिर के ऊपर मंडरा रहा है, परन्तु भारत उन देशों में से है जहां अन्य देशों की तुलना में रोजगार के अवसर उचित तकनीकी योग्यता व अपनी स्वयं की परिस्थितियों का मूल्यांकन कर तलाशे जा सकते हैं।

हमें अपनी तकनीकी योग्यता बढ़ानी होगी एवं स्वरोजगार के अवसर पैदा करने होंगे। उपमेयर गिरीश चौधरी ने कहा कि हमें अवसरों को खोना नहीं चाहिए। इस प्रकार के निशुल्क रोजगार मेले के प्रयास अत्यन्त सराहनीय हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक आलोक शर्मा ने कहा कि काम की मांग और आपूर्ति के बीच के अन्तर को कम किया जाना चाहिए। 1190 युवाओं में से अलवर, करौली, धौलपुर, आगरा, फतेहपुर सीकरी, सवाई माधोपुर के युवाओं में से सर्वाधिक 340 भरतपुर जिले के एवं शेष 332 अन्य जिलों व राज्यों के युवा चयनित किए गए हैं। प्रथम दिवस चयनित युवा सोमवार 16 मार्च को नौकरी ज्वाइन करेंगे। चयनितों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिए गए गए हैं। रोजगार मेले के दूसरे दिन शिक्षित युवाओं से अपने दस्तावेजों की प्रति एवं बायोडेटा साथ लेकर आने की अपील की है, जिससे मौके पर होने वाली असुविधा से बचा जा सके। 18 से 28 वर्ष तक के युवाओं को ही निशुल्क रोजगार मेले में भर्ती के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

भरतपुर। रोजगार मेले में शामिल युवा।
खबरें और भी हैं...