- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News 12 Fix Pickets Deployed Mounted Police Will Also Visit
12 फिक्स पिकेट्स तैनात किए, घुड़सवार पुलिस भी घूमेगी
भरतपुर| होली एवं धुलंडी के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर को चार सेक्टरों में बांटकर सुरक्षा व्यस्था की योजना बनाई गई है। इस मौके पर शहर में विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स के 12 फिक्स पिकेट्स तैनात किए गए हैं। वहीं 3 मोबाइल पार्टियां भ्रमण करते हुए शहर में शांति के लिए नजर बनाए रखेंगी। इसके अलावा 6 घुडसवार पुलिस के जवान भी शहर में भ्रमण करेंेगे। वहीं होली और धुलंडी के अवसर शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखने के लिए एडिशनल एसपी डॉ. मूल सिंह राणा के निर्देशन में दो डी वाई एसपी, सीओ सिटी हवास सिंह रायपुरिया सहित दो सीओ, चार एसएचओ सहित ट्रेफिक पुलिस भी तैनात की गई है।