- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News 12th Class Student Caught Cheating In Board Examination
बोर्ड परीक्षा में 12वीं का छात्र नकल करते पकड़ा
भरतपुर | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 13 मार्च को परीक्षा केंद्र क्रमांक 5055 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रांफ, ब्लाक पहाड़ी के अंतर्गत एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय प्रेम सिंह ने बताया कि उच्च माध्यमिक परीक्षा के अंतर्गत उड़नदस्ता संख्या 5 के संयोजक गोपाल सिंह के नेतृत्व में गठित दल द्वारा कक्षा 12वीं के छात्र मानवेंद्र सिंह को भौतिक विज्ञान विषय में अनुचित साधनों का उपयोग करने के तहत परीक्षा में नकल करते पकड़ा है।