पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News 15 Thousand Women Made The Journey In Buses The Roadways Employees Sat On The Seat

15 हजार महिलाओं ने किया बसों में सफर रोडवेज कर्मचारियों ने सीट पर बैठाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं के लिए 8 मार्च को एक दिन के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की। इसके तहत रात 12 बजे से ही बसों में महिलाएं और बालिकाएं सुविधा का लाभ लेती नजर आई।

इस दौरान रोडवेजकर्मियों ने बस में खड़े होकर सफर कर रही महिलाओं को सीट दिलाई गई। साथ ही महिला कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर आने वाली महिला यात्रियों को फूल देकर महिला दिवस की बधाई दी। इस दौरान करीब 15 हजार महिलाओं ने सफर किया। राजस्थान रोडवेज के प्रबंध निदेशक के निर्देशानुसार महिला दिवस को लेकर सुबह से ही बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं दुरुस्त नजर आई। रोडवेज बसों में महिलाओं की भीड़ बढ़ने पर अन्य बसों की व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान महिला सीटों पर बैठे पुरुषों को हटाकर महिला यात्री को बैठाया गया। महिलाकर्मी नीलम कौशिक, सुनीता ने सभी महिलाओं और बालिकाओं फूल देकर महिला दिवस की बधाई दी और रोडवेज की ओर से सुरक्षित सफर की कामना की। इनके अलावा प्रबंधक (प्रशासन) राजेंद्र शर्मा, प्रबंधक यातायात शक्ति सिंह, नगेंद्र मीना और उदय सिंह भी बस स्टैंड पर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराते दिखे। अफसरों के अनुसार महिला दिवस पर 15 हजार महिलाओं और बालिकाओं ने सफर किया।

महिलाएं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दे रही पुलिस : जैदी

भरतपुर| विश्व महिला दिवस के अवसर पर पुलिस की महिला स्कवाड एवं महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र द्वारा किए गए कार्यों के प्रदर्शन एवं भविष्य के लिये बेहतर कार्य निष्पादन के संबंध में एसपी सभागार में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन डीआईजी रेंज लक्ष्मण गौड ने किया। इस मौके पर श्रीसाईंनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट जयपुर के पदाधिकारियों सहित एडिशनल एसपी मुख्यालय मूल सिंह राणा, उप अधीक्षक पुलिस नीतिराजसिंह एवं उमेश गुप्ता मौजूद रहे। महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र की मास्टर ट्रेनर रचना, महादेवी, मिथलेश, निर्मला एवं महिला स्क्वायड टीम के 14 सदस्य तथा बाबा सुग्रीव विद्या पीठ स्कूल की 28 बालिकाएं भी उपस्थित रहीं। अफसरों ने बताया कि महिलाओं को आत्मरक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

राज्यमंत्री दो बालिकाओं का किया सम्मान

तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा राज्य मंत्री डाॅ. सुभाष गर्ग ने रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दो बालिकाओं को सम्मानित किया गया। सर्किट हाउस में डाॅ. गर्ग ने छोटी भांडोर निवासी नीतू शर्मा को 11 हजार रुपए की राशि मुहैया कराई। यह बालिका प्रतिदिन गांव से भरतपुर दूध बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रही है। साथ में ही एमए में अध्ययनरत है। इसी प्रकार जाटोली रथभान निवासी राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज बालिका सुमन चौधरी को 3 लाख 50 हजार की तीरंदाजी किट भामाशाह से उपलब्ध कराने का विश्वास दिलाया।

भरतपुर. वृद्ध को बस में सीट पर बैठाती रोडवेज की महिलाकर्मी।
खबरें और भी हैं...