- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News 170 Applications Came To The Camp To Help The Victims Of Silicosis
सिलिकोसिस पीडि़तों की सहायता के लिए लगाए शिविर में आए 170 अावेदन
बयाना| सिलिकोसिस बीमारी से पीडित रोगियों काे सहायता राशि के लिए लंबित आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए गुरुवार काे पंचायत समिति सभागार में शिविर का आयोजन किया गया। बीडीअाे डाॅ. अरविंद चाैधरी ने बताया कि शिविर में कुल 170 प्रकरण प्राप्त हुए। जिनमें 130 प्रकरणाें में पीडिताें के खानाें में काम करना बताया गया तथा 40 प्रकरण श्रम विभाग से संबंधित पाए गए। इनमें 128 प्रकरणों में रोगियों के खानों में कार्य करना बताया गया जिनके दस्तावेज लिए गए और 2 प्रकरण खान विभाग संबंधित पेंडिंग पाए गए।