- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News 180 Km Speed Will Be Tested On Delhi Route
दिल्ली रूट पर 180 किमी स्पीड का होगा परीक्षण
भरतपुर | टेल्गो के परीक्षण के बाद दिल्ली-मुंबई रूट पर अब रेलवे ने 160 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इसका ट्रायल अप्रैल के पहले हफ्ते में किया जाएगा। इस रूट पर यह हाई स्पीड ट्रायल हाेगा। एलएचबी काेच के साथ हाेने वाले इस ट्रायल में ट्रेनाें काे 180 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से दौड़ाया जाएगा। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरविंदपाल सिंह ने बताया कि टेल्गो का 130 स्पीड से परीक्षण किया जा चुका है। अब 180 किमी प्रतिघंटे की स्पीड से ट्रायल के लिए फिर से दिल्ली-मुंबई रूट को चुना गया है।