पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News 2 Ministers 5 Mlas Said It Is Necessary To Win The First Elections Before The Municipal Corporation Postpone The Election

2 मंत्री, 5 विधायकों ने कहा- नगर निगम से पहले ताे काेराेना काे जीतना जरूरी, चुनाव टालें

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काेराेना के खाैफ के बीच 35 लाख लाेगाें काे वाेटिंग के लिए लाइन में लगाने पर सवाल


काेरोना के महामारी घाेषित हाेने के बावजूद जयपुर, जाेधपुर अाैर काेटा के 2-2 नगर निगमाें में 5 अप्रैल काे चुनाव कराने काे लेकर िवराेध जारी है। अब सरकार के ही मंत्री-विधायक भी खुलकर चुनाव स्थगित करने के पक्ष में उतर आए हैं। इनका कहना है कि नगर निगम चुनाव बाद में जीतना है, पहले काेराेना से जीतना है। चुनाव कुछ समय बाद भी हाे जाएं ताे कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन चुनाव के समय इन 6 नगर निगमाें में 35 लाख मतदाता वाेट डालने पहुंचेंगे। एेसे में वायरस फैलने का डर रहेगा। एक तरफ पूरी दुनिया काेराेना से
लड़ रही है ताे आयोग भी
अलग कैसे हाे सकता। चुनाव टाले जाने चाहिए।
खबरें और भी हैं...