पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे स्टेशन पर कबाड़ बीनते मिले 2 नाबालिग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर | सोसायटी फोर सोशल चेंज एण्ड डवलपमेंट सोसायटी द्वारा संचालित रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम ने रेलवे के प्लेटफार्म संख्या 1 से 2 नाबालिग बालकों को कबाड़ा बीनते हुए प्राप्त किया। संस्था निदेशक सुरेश चन्द शर्मा ने बताया कि टीम मेम्बर बालकृष्ण शर्मा के मोबाइल पर थाना जीआरपी से काॅल आने पर रेलवे चाइल्ड लाइन टीम मेम्बर बालकृष्ण शर्मा एवं जीतेन्द्र थाना जीआरपी पहुंचे और प्लेटफार्म संख्या 1 पर मिले 17 एवं 9 वर्षीय 2 नाबालिग बालकों को जीआरपी थाना पर डीडी एंट्री करवाकर रेलवे चाइल्ड लाइन आफिस लाए। जहां उनकी काउंसलिंग की गई। दाेनाें बालकों ने बताया कि वह कच्ची बस्ती रणजीत नगर निवासी हैं एवं परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब होने के कारण बीनने का काम करते हैं। दोनों बालकों को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष गंगाराम पाराशर के समक्ष पेश किया गया, जहां से बालगृह में दाखिल करवाने के आदेश दिए।
खबरें और भी हैं...