पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rudawal News Rajasthan News 2 Teachers Came 15 Minutes Late In Sdm Inspection Punctual To Come On Time

एसडीएम के निरीक्षण में 2 शिक्षक आए 15 मिनट लेट, समय पर आने के लिए किया पाबंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डीग. गुहाना स्कूल में उपस्थिति पंजिका को देखती एसडीएम।

डीग| डीग अंतर्गत गुहाना के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को हुए उपखण्ड अधिकारी सुमन देवी के औचक निरीक्षण में समय से 15 मिनट देरी से स्कूल आए दो शिक्षकों पर एसडीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधन को हिदायत देते हुए समय पर उपस्थिति के लिए पाबंद किया। साथ ही उपस्थिति पंजिका को देखते हुए स्टाफ की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्कूल में बच्चों की पढाई के साथ शिक्षा के स्तर को जांचते हुए बच्चों की कक्षा में जाकर उनसे सवाल पूंछते हुए बोर्ड पर सवाल हल करवाए। एसडीएम ने बच्चों से उनके पाठ्य पुस्तक से संबंधित सवालों के अलावा उनका नाम, कक्षा के साथ शिक्षकों की ओर से प्रतिदिन पढ़ाए जाने के विषय में भी बातचीत की।
खबरें और भी हैं...