पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News 31 English 112 Country Liquor Shops Pulled Out Lottery

31 अंग्रेजी,112 देशी शराब की दुकानों की निकाली लॉटरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| नगर विकास न्यास के ऑडिटोरियम में गुरूवार को भारी गहमा गहमी रही। इतना ही नहीं ऑडिटोरियम को जाने वाले मार्गों पर आधा किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। नजारा था मदिरा की दुकानों की लॉटरी निकलने का। आबकारी विभाग की ओर से गुरूवार को ऑडिटोरियम में जिले में खोले जाने वाली अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानों का लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया गया। विभाग की ओर से शराब की दुकानों के लिए ऑन लाइन आवेदन मांगे गए थे, जिले में खुलने वाली 31 अंग्रेजी व बीयर की दुकानों तथा 112 देशी मदिरा समूहों के लिए 10454 आवेदन आबकारी विभाग को प्राप्त हुए। जिनसे आबकारी विभाग को 31.37 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ। प्राप्त आवेदनों में से मदिरा दुकानों के सफल आवेदकों के चयन के लिए गुरूवार को नगर विकास न्याय के ऑडिटोरियम में लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया राज्य सरकार की ओर से गठित स्थायी समिति के समक्ष जिला कलेक्टर नथमल डिडेल की अध्यक्षता में शांति पूर्वक तरीके से संपन्न हुई। इस मौके पर एसपी हैदर अली जैदी, जिला आबकारी अधिकारी सत्य नारायण परेवा, सहायक आबकारी अधिकारी राकेश शर्मा सहित आबकारी निरीक्षक लॉटरी प्रक्रिया में सहयोगी रहे। सहायक आबकारी अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि जिन सफल आवेदकों की लॉटरी निकली है, वे 1 अप्रैल से अपनी मदिरा की दुकानों का शुभारंभ करेंगे।
खबरें और भी हैं...