- Hindi News
- National
- Nadbai News Rajasthan News 37 Women To Take Free Computer Education In Indira Women39s Strength Training
इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण में 37 युवतियां लेंगी निशुल्क कंप्यूटर शिक्षा
नदबई| इंदिरा शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना के द्वारा चयनित महिला एवं बालिकाओं का निशुल्क प्रथम बैच प्रारम्भ जय अम्बे कम्प्यूटर पर पार्षद मनोज कुमार ने फीता काटकर किया। इस मौके पर पार्षद मनोज कुमार ने सभी को निशुल्क कम्प्यूटर पुस्तकों का वितरण किया गया। डायरेक्टर विश्राम प्रजापत ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में 3 माह आरएससीआईटी और 2 माह टैली का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण में 25 युवतियां आरएससीआईटी एवं 12 युवतियों को टैली का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर शिवराम गोला, विक्रम आदि सभी मौजूद थे।