पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News 4 Were Drunk For 15 Years 27 Kg Hemp Also Seized

15 साल से कर रहे थे नशे की सप्लाई 4 पकड़े गए,27 किलो गांजा भी जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में हर दिन तस्कर और गांजे की बड़ी खेप पकड़ी जा रही है। शनिवार को भी पुलिस ने शहर में मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले बंगाली गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गांधी नगर रेलवे स्टेशन से 27 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी एस वन में सवार थे। यह गैंग बंगाल से 3 हजार रुपए प्रति किलो गांजा खरीदती और जयपुर में 10 हजार प्रति किलो सप्लाई करती। इस गैंग के बारे में कमिश्नरेट स्पेशल टीम को एक महीने पहले कुछ जानकारी मिली थी।

आरोपियों को पकड़ने के लिए एक टीम भरतपुर रवाना गई जबकि दूसरी टीम मालवीय नगर, तीसरी टीम महावीर नगर, चौथी टीम गांधी नगर रेलवे स्टेशन और जयपुर रेलवे स्टेशन पर तैनात की। शनिवार को दो बदमाश बंगाल आ रही ट्रेन से उतरे उनके पास पीले रंग के 12 पार्सल थे। पुलिस को संदेह हुआ तो उन्हें पकड़कर पार्सल की जांच की गई। इसमें 26 किलो गांजा भरा था। पूछताछ में उन्होंने दो रिसीवर की जानकारी दी। इन्हें बजाजनगर और जवाहर सर्किल पुलिस की मदद से पकड़ा। उनके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा, 18 हजार रुपए नकद और स्कूटी बरामद हुई है।

एडिशनल कमिश्नर अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि सीएसटी व बजाजनगर थाना पुलिस ने 26 किलो गांजा के साथ तस्कर नाल मिया उर्फ लाल मियां (34) और सुकुमार सरकार (40) निवासी कुच बिहार पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि यह गांजा कालापानी कूच बिहार हाल वसुंधरा कॉलोनी टोंक फाटका निवासी देवगन बर्मन उर्फ नवीन (34) को देना था। इसे भी स्कूटी व 18 हजार रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं दूसरे रिसीवर संतोष दास को मालवीय नगर से दस्तयाब कर उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। चारों आरोपी पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। एडिशनल डीसीपी विमल सिंह नेहरा ने बताया कि आरोपी नाल मियां और सुकुमार सरकार सिलिगुडी से गांजा खरीदकर लाते हैं और संतोष दास व देवगन वर्मन को देते हैं। दोनों बदमाश गांजे के एक-दो किलो के पैकेट बनाकर स्कूटी से सप्लाई करते थे।

खबरें और भी हैं...