पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bayana News Rajasthan News 5 Hours Of Rioting 100 Wrestlers Showed Stakes Equal Wrestling Last

5 घंटे चला दंगल...100 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, बराबर रही आखिरी कुश्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रतिवर्ष की भांति ग्राम पंचायत सिंघाड़ा की ओर से धुलंडी पर बयाना-रुदावल मार्ग स्थित पुल के पास विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। करीब 5 घंटे तक चले दंगल में राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब आदि राज्यों से आए करीब 100 पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच दिखाए। खुशीराम बंगसपुरा की ओर से कराई गई 21 हजार रुपए की इनामी राशि के लिए आखिरी कुश्ती नत्थन अखाड़े के पहलवान हरदीप सोनीपत व अशोक बांसरोली के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी। इस पर दोनों पहलवानों को आधी-आधी इनामी राशि दी गई। इससे पहले 11 हजार की कुश्ती उमेश सोनीपत व अजीत पानीपत तथा अली जम्मू व विष्णु चाहर के बीच हुई। जिसमें उमेश पहलवान व अली पहलवान विजेता रहे। इसके अलावा 61 सौ, 51 सौ, 41 सौ, 31 सौ आदि राशियों के लिए करीब 50 से अधिक मुकाबले हुए। कुश्ती दंगल के लिए नारायणलाल मीना संतोकपुरा, डॉ. सुरेन्द्रसिंह चावला व रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से 31-31 हजार व घासी ठेकेदार ओर से 11 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई।

जानू के विक्रम काे चित करके सौंख के शेरा पहलवान ने जीता आखिरी खिताब

डीग| क्षेत्र के निकटवर्ती गांव अऊ में होली के उपलक्ष्य में परंपरागत आयोजित होने वाले विराट कुश्ती दंगल में मंगलवार को दूर-दराज से आए पहलवानों की जोर-आजमाइशों के बीच दंगल के आखिरी मुकाबले में सौंख के शेरा पहलवान ने जानू के विक्रम पहलवान को चित कर दंगल का आखिरी खिताब अपने नाम दर्ज किया। दंगल में सबसे रोचक मुकाबले बालिकाआंे के बीच हुई कुश्ती में देखने को मिले। दंगल में आसपास के गांवों से आई बालिका पहलवानों ने परस्पर दाव पेंच आजमाए। दंगल के समापन पर कमेटी की ओर से विजेता रहे सौंख के शेरा पहलवान को 11 हजार सौ रुपए की नगद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। दंगल के दौरान सरपंच इंद्रपाल सिंह, पूर्व सरपंच बालमुकुंद शर्मा, रामहरी मास्टर, चन्द्रभान शर्मा, पप्पू सेठ, रामदयाल, भगवान सिंह सहित दूर-दराज से आए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। दंगल की रेफरशिप तुलाराम के साथ राजी व बच्चू पहलवान ने की।

अऊ गांव में होली का परंपरागत दंगल

बयाना. सिंघाडा में कुश्ती दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान। इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...