- Hindi News
- National
- Bayana News Rajasthan News 5 Hours Of Rioting 100 Wrestlers Showed Stakes Equal Wrestling Last
5 घंटे चला दंगल... 100 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, बराबर रही आखिरी कुश्ती
हरदीप सोनीपत और अशोक बांसरोली में बराबर बंटी इनाम की राशि, सिंघाड़ा में हर वर्ष की तरह धुलंडी पर हुआ कुश्ती दंगल
बयाना| प्रतिवर्ष की भांति ग्राम पंचायत सिंघाड़ा की ओर से धुलंडी पर बयाना-रुदावल मार्ग स्थित पुल के पास विशाल कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। करीब 5 घंटे तक चले दंगल में राजस्थान सहित दिल्ली, हरियाणा, जम्मू, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब आदि राज्यों से आए करीब 100 पहलवानों ने अखाड़े में दांव-पेंच दिखाए। खुशीराम बंगसपुरा की ओर से कराई गई 21 हजार रुपए की इनामी राशि के लिए आखिरी कुश्ती नत्थन अखाड़े के पहलवान हरदीप सोनीपत व अशोक बांसरोली के बीच हुई। जो बराबरी पर छूटी। इस पर दोनों पहलवानों को आधी-आधी इनामी राशि दी गई। इससे पहले 11 हजार की कुश्ती उमेश सोनीपत व अजीत पानीपत तथा अली जम्मू व विष्णु चाहर के बीच हुई। जिसमें उमेश पहलवान व अली पहलवान विजेता रहे। इसके अलावा 61 सौ, 51 सौ, 41 सौ, 31 सौ आदि राशियों के लिए करीब 50 से अधिक मुकाबले हुए। कुश्ती दंगल के लिए नारायणलाल मीना संतोकपुरा, डॉ. सुरेन्द्रसिंह चावला व रॉयल्टी ठेकेदार की ओर से 31-31 हजार व घासी ठेकेदार ओर से 11 हजार की सहयोग राशि प्रदान की गई।
बयाना. सिंघाडा में कुश्ती दंगल में दांव-पेंच दिखाते पहलवान। इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। -संबंधित खबर पेज 16 पर भी पढ़ें