पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rudawal News Rajasthan News 5 Solar Batteries Worth Rs 25 Lakh Stolen From Narauli Rajiv Gandhi Seva Kendra

नारौली राजीव गांधी सेवा केन्द्र से ढाई लाख रुपए की 5 सोलर बैट्रियां चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रात्रि को अज्ञात चोर राजीव गांधी सेवा केन्द्र नारौली के मुख्य गेट और कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी ढाई लाख रुपए कीमत की 5 सोलर बैट्ररियों को चोरी कर ले गए। सुबह केन्द्र के मुख्य गेट के ताला टूटा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। रुदावल थाना पुलिस ने बताया कि नारौली सरपंच हरलाल पुत्र घमंडी मीणा ने मामला दर्ज कराया है कि रात्रि को अज्ञात चोरों ने राजीव गांधी सेवा केन्द्र के मुख्य गेट के ताले को तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे का भी ताला तोड़कर उसमें रखी सोलर पैनल की 4 बैट्रियां और ईमित्र की एक बैट्री को चोरी कर ले गए। जिनकी कीमत ढाई लाख रुपए है। केन्द्र के चैनल गेट का ताला टूटा सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने चोरों की छानबीन शुरू कर दी है।

दवा विक्रेता से मोबाइल छीनकर अाराेपी भागा

बयाना| कस्बे के तेलीपाडा गली में गुरुवार की रात बदमाश दवा विक्रेता से मोबाइल छीन कर फरार हो गया। दवा विक्रेता ने रात को ही थाने पहुंच कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नाकाबंदी भी कराई लेकिन आरोपी को कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार हॉस्पीटल टेक के नीचे अग्रवाल मेडिकल स्टोर संचालक हरिशंकर गुप्ता गुरुवार रात करीब 9 बजे अपनी दुकान से बगल में तेलीपाड़ा स्थित गली में अपने घर पैदल जा रहे थे। तभी अचानक पीछे से एक युवक आया तथा उनके जेब में रखे एंड्रायड मोबाइल को छीनकर फरार हो गया। गुप्ता ने आरोपी को शोर मचाते हुए कुछ दूर तक पीछा भी किया लेकिन आरोपी गलियों में होता हुआ रफूचक्कर हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर चाेर को पकड़ने के लिए छानबीरन शुरू कर दी है।

तीन मकानों से 3 मोबाइल और एक हजार रुपए चोरी

कामां| चोरो ने बीती रात को कस्बे के डण्डा बाहर कॉलोनी में तीन मकानों को निशाना बनाते हुए तीन मोबाइल व नगदी चोरी कर ले गए। चोरी होने का पता तब चला जब चोर रोशन मीणा के मकान की दीवार कूद कर भाग रहे थे। जाग होने से चोरों का पीछा भी किया गया, लेकिन चोरो का कोई सुराग नही लग सका। चोरी की घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कस्बे के पहाड़ी रोड़ स्थित डंडा बाहर कॉलोनी निवासी रोशन मीणा पुत्र मोहन सिंह मीणा के घर पर बीती रात को चोरो ने दीवार कूद कर घर के अन्दर रखे मोबाइल व एक हजार रुपए की नगदी चोरी कर ले गए। वहीं दूसरी ओर खुशीराम पुत्र नंदराम सैनी के घर से मोबाइल व इनके पडोसी रामसिंह पुत्र सरदार बंजारा के घर से मोबाइल चोरी कर ले गए।

खबरें और भी हैं...