पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News 90 Patients Treated For Arthritis And Joint Pain In Medical Camp

चिकित्सा शिविर में 90 रोगियों का हुआ गठिया और जोड़ों के दर्द का इलाज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| आर्य समाज रोड स्थित आर्य समाज मन्दिर में रविवार को लक्ष्य आयुर्वेदिक शोध संस्थान ने गठिया एवं जोड़ों के दर्द निवारणार्थ तृतीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आर्य समाज के प्रधान अनंतराम आर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया। इस दिन करीब 90 रोगियों का उपचार कर नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर में डाॅ. बृजभूषण शर्मा, डाॅ. लक्ष्मीकान्त भारद्वाज एवं डाॅ. सुरेश शर्मा ने रोगियों की चिकित्सा एवं उपचार किया। साथ ही शिविर में आए मरीजों के लिए संस्थान के अध्यक्ष लक्ष्मीकान्त शर्मा की ओर से नि:शुल्क दवा का वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं...