जरूरतमंद महिलाओं की सहायता करने का किया आह्वान
भरतपुर| मां शीला देवी जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मिलन अग्रवाल के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राहुल बंसल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को बताया कि यह दिवस, समाज, देश एवं विश्व के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका तथा अथक प्रयासों के लिए, उनके प्रति सम्मान प्रदर्शित करने का अवसर है। रंजना तिवारी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन को सुनिश्चित करने की महिलाओं की सहज और स्वाभाविक क्षमता होती है, क्योंकि वे धैर्य, दृढ़ता और कुशाग्रता की साक्षात प्रतिमूर्ति होती हैं।