- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News A Case Has Been Registered For Harassing The Married Woman Unconscious By Witchcraft
जादू-टोना कर विवाहिता को बेहोश कर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
रुदावल| पुलिस में एक विवाहिता ने ससुरालजनों के खिलाफ जान से मारने की नियत से जादू टोना कर बेहोश कर जान से मारने की नियत से प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है। रुदावल एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि इन्द्रा काॅलोनी भरतपुर हाल वेयर हाउस बयाना निवासी कुसुमलता प|ी भानुप्रताप ने मामला दर्ज कराया है कि वह बुधवार सुबह दस बजे बयाना कमरे से खाना खाकर अपनी ससुराल गांव नदीगांव गई थी। वहां पहुंचते ही सास शकुंतला, ससुर तोताराम ने उसके ऊपर धुंआ बत्ती व जादू टोना किया। जिससे वह बेहोश हो गई। जान से मारने की नियत से पति भानुप्रताप, सास शकुंतला, ससुर तोताराम, जेठ पवन, जिठानी मिथलेश, भारती, पवन ने प्रताड़ित किया। जब रात्रि दो बजे उसे होश आया तो उसके शरीर व गले में निशान थे।