- Hindi News
- National
- Deeg News Rajasthan News A Case Has Been Registered For Taking Away Babool Trees
बबूल के पेड़ाें को काटकर चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज
रुदावल| पुलिस में एक जने ने नामजद लोगों के खिलाफ जमीन में खड़े बबूल के पेड़ाें को काटकर चोरी कर ले जाने का मामला दर्ज कराया है। रुदावल एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि गांव नदीगांव हाल यदुराज नगर भरतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र रामस्वरूप ब्राह्मण ने मामला दर्ज कराया है कि उसकी गांव नदीगांव में आराजी खसरा जमीन है। गांव नदीगांव निवासी सुरेश, लक्ष्मण, हरीसिंह, मुकेश, कान्हा, सोनू, श्यामू ठाकुर जमीन में खड़े बबूल के पेड़ाें को काट कर चोरी कर ले गए।