- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News A Fire Broke Out In Thatched Houses Burnt Household Items Worth 50 Thousand Rupees
छप्परपोश मकानों में लगी आग, 50 हजार रुपए का घरेलू सामान जला
टेंट गोदाम में लगी आग, हजारों रुपए का सामान जला
कामां। कस्बे के दिल्ली गेट तिराहे पर अज्ञात कारणों के चलते देर शाम टेंट के गोदाम में आग लग गई। जिससे हजारों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। कस्बे के दिल्ली गेट तिराहे के पास स्थित गांव लुहेसर निवासी शपात खान मेव के टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के घरों में हड़कंप मच गया। दमकल की सहायता से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक टेंट का सामान जलकर राख हो गया और गोदाम भी क्षतिग्रस्त हो गया।
रुदावल। गांव खरका में छप्परपोश मकान में लगी आग।
रुदावल | गांव खरका में अज्ञात कारणों से एक छप्परपोश मकान में आग लग गई। जिससे घरेलू सामान, 14 हजार रुपए नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गहलऊ सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश खरका ने बताया कि गांव खरका निवासी समय सिंह पुत्र होरीलाल के छप्परपोश मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय पीडित व परिजन खेत पर गए हुए थे। आग की लपटों व धुआं को देखकर ग्रामीण आग बुझाने के लिए दौड पड़े और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक छप्परपोश मकान में रखा घरेलू सामान, 14 हजार रुपए नकद व साइकिल जलकर राख हो गए। सरपंच मीनादेवी, उच्चैन पुलिस व हल्का पटवारी ने नुकसान का आंकलन किया। पीडित ने उच्चैन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है।