पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News A Quarrel In The Bus Over Making A Video Clip Of Sister Brother

बहन-भाई की वीडियो क्लिप बनाने पर बस में हुआ झगड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा से भरतपुर के लिए बस सवार हुए भाई-बहन की वीडियो क्लिप बनाने पर बस में झगड़ा हो गया। दोनों ही पक्षों ने हीरादास चौराहा पर एक दूसरे को देख लेने की कहते हुए हीरादास चौराहा पर अपने-अपने लोग बुला लिए। इस बात की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा थाना अटल बंध पुलिस को दी गई। जिस पर अटल बंध थाना से एसआई चतुर्भुज पुलिस टीम के साथ बस आने से पहले ही हीरादास चौराहा पर पहुंच गए। जैसे ही बस आई और दोनों पक्षों के लोग बस के पास एकत्रित हुए तो पुलिस टीम ने उन्हें घेर लिया और दोनों पक्षों के लोगों को पुलिस थाने पर ले आए तथा उनसे समझाइश की। राजेंद्र नगर निवासी एक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बस में सवार थे। बेटे ने पास की सीट पर एक लड़की-लड़के की वीडियो बनानी शुरू की। इस पर उन्होंने आपत्ति की तो दोनों पक्षों में झगडा़ हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने की धमकी देते हुए हीरादास चौराहा पर अपने-अपने लोग बुला लिया। लेकिन पुलिस की सूजबूझ से मामला शांतिपूर्वक निपटा दिया गया। जानकारी पर पता चला कि लड़की और लड़का भाई-बहिन थे।

खबरें और भी हैं...