पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sikari News Rajasthan News Action Will Be Taken Against Those Who Create Disturbances In Elections Sho

चुनावों में गड़बड़ी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसएचओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीकरी| आगामी 15 मार्च को होने वाले सरपंच चुनावों के मद्देनजर गांव पालका में सीएलजी की बैठक आयोजित की गई। एसएचओ हरिमन मीणा ने मौजूद लोगों से कहा कि शांतिपूर्ण चुनाव करवाना सभी का कर्तव्य है और सभी लोग पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें । उन्होंने कहा कि यदि किसी ने चुनावों में गड़बड़ी फैलाने या किसी भी प्रकार से कानून का उल्लंघन किया तो उसे बख्शा नही जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आते रहते है यदि चुनावों के कारण लोग अपने रिश्ते खराब करते है तो यह गलत है। चुनाव लड़ने वाले बाद में आपस मे एक हो जाते है और जनता इनके कारण अपना नुकसान कर लेती है।मीणा ने इसके अलावा कहा कि सभी को यातायात के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए।
खबरें और भी हैं...