- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Adorable Bihari Will Sit In Temporary Sanctuary From April 3
3 अप्रैल से अस्थाई गर्भगृह में विराजेंगे आराध्य बिहारीजी
बिहारी जी मंदिर में गर्भगृह का काम शुरू, 4 माह लगेंगे
भरतपुर| किला स्थित बिहारी जी मंदिर के गर्भगृह का काम प्रारंभ हो गया है। इसमें लगातार तेजी लाई जा रही है। इस कारण ठाकुर जी की प्रतिमा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नृत्य एवं रंग मंडप के मध्य बने बरामदे में स्थापित किया जाएगा। इसकी मुहूर्त तिथि 3 अप्रैल निकाली गई है। इस दौरान अस्थाई गर्भगृह का निर्माण कराया जाएगा, जहां प्रतिमाओं को स्थापित किया जाएगा। पूर्व में मुहूर्त तिथि 25 मार्च तय हुई थी, लेकिन इस दौरान देवस्थान और प्रशासनिक अधिकारी व्यस्त हैं। इस कारण अब 3 अप्रैल सुझाई गई है। मंदिर के महंत पंडित मनोज भारद्वाज ने बताया कि हमारी ओर से 25 मार्च और 3 अप्रैल की तारीख सुझाई गई थीं, जिसमें 3 अप्रैल पर सहमति बनी है। इस दौरान अस्थाई गर्भगृह और वेदी बनाई जाएगी, जिसमें प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। यह प्रतिमाएं गर्भगृह के निर्माण होने तक अस्थाई गर्भगृह में रहेंगी। संभावना है कि करीब 4 महीने तक प्रतिमाएं रहेंगी। कोशिश रहेगी कि जन्माष्टमी से पर्व मूल गर्भगृह में प्रतिमाओं को फिर से स्थापित कर दिया जाए।