पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Affected Farmers Will Get Agricultural Exchange Grant Collector

प्रभावित किसानों को कृषि आदान अनुदान राशि मिलेगी-कलेक्टर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर| जिले में हाल में हुई अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को राज्य सरकार की आपदा प्र बन्धन के नियमों के तहत कृषि आदान अनुदान राशि का वितरण किया जाएगा। जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया है कि राज्य सरकार द्वारा अतिवृष्टि एवं ओलावृष्टि से प्रभावित काश्तकारों को सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन लघु सीमान्त एवं अन्य कृषकों की 33 प्रतिशत या इससे अधिक फसल क्षति (बोये हुए क्षेत्र का) हुई है, उसको कृषि अनुसार कृषि आदान अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभावित उन कृषकों को भी सहायता दी जा सकती है जिनका नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज नहीं किन्तु जिन्होंने भूमि पर ठेकेदारी, बांटेदारी पर फसल की है। ऐसे किसान जिन्होंने खेती ठेके पर की है वह बोई गई भूमि के खातेदार से 5 रुपए के स्टाम्प पेपर पर सहमति प्राप्त कर तहसील स्तर वर गठित समिति के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। जिला प्रशासन द्वारा इंश्योरेंस कम्पनी भक्‍त एरो इंश्योरेंस कम्पनी के प्रतिनिधियों को भी निर्देशित किया गया है कि प्रतिदिन टोल फ्री नम्बर पर दर्ज होने वाली शिकायतों की रिपोर्ट जिला कार्यालय को प्रस्तुत करेंगे। इंश्योरेंस कम्पनी से अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार जिले में ऑनलाइन व ऑफलाइन कुल 23000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिन पर कार्रवाई के लिए कृषक,बीमा कम्पनी का प्रतिनिधि एवं राजस्व कर्मचारी की समिति बनाकर मौके पर निरीक्षण एवं नुकसान का आंकलन करवाया जा रहा है।
खबरें और भी हैं...