पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagar News Rajasthan News Airbus Reaches 1000 Delegates Of The World Including Boeing

एयरबस, बोइंग समेत दुनिया के 1000 डेलीगेट्स पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शो 15 मार्च तक चलेगा

एयर शो 15 मार्च तक चलेगा। इसमें शामिल होने के लिए एयरबस और बोइंग समेत दुनिया भर की बड़ी कंपनियों के 1000 डेलीगेट्स पहुंच चुके हैं। इस दौरान विदेशी एयरक्राफ्ट करतब दिखाएंगे।

हंटर एयरक्राफ्ट के कॉकपिट की जानकारी लेते विदेशी पायलट।

ब्रिटेन के पायलटों ने भारतीय हेलीकॉप्टर सारंग और ध्रुव उड़ाए

सारंग से उड़ान भरकर आसमान
में करतब दिखाते ब्रिटिश पायलट।

हैदराबाद | हैदराबाद में 4 दिवसीय नागरिक उड्‌डयन व्यवसाय प्रदर्शनी और एयर शो ‘विंग इंडिया 2020’ गुरुवार से शुरू हो गया है। प्रदर्शनी अंतरराष्ट्रीय है, जिसमें भारत निर्मित एयरक्राफ्ट समेत दुनिया भर के एयरक्राफ्ट प्रदर्शित किए जाएंगे। नागरिक उड्‌डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया यह आयोजन करा रहा है। पहले दिन बिजनेस टू बिजनेस और बिजनेस टू गवर्नमेंट मीटिंग्स हुईं। इसमें दुनियाभर के एविएशन से जुड़े अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वहीं, दूसरी तरफ ब्रिटिश पायलटों ने बेगमपेट एयरपोर्ट पर भारतीय हेलीकॉप्टर सारंग और ध्रुव में उड़ान भरकर करतब दिखाए।
खबरें और भी हैं...