पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Arto Squad Beat Up Driver For Not Paying Rs 5000 For Entry Fee Report

एंट्री शुल्क के 5 हजार रुपए नहीं देने पर अारटीओ दस्ते ने चालक को पीटा, रिपोर्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भरतपुर | आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित लुधावई टोल प्लाजा के निकट शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आरटीओ दस्ता द्वारा पिकअप डीसीएम को डंडे के इशारे पर रोकने और 5 हजार रुपए एंट्री शुल्क मांगने तथा एंट्री शुल्क नहीं देने पर मारपीट करने, गाड़ी की चाबी व मोबाइल छीनने तथा चालान काटने के साथ ही गाड़ी को जब्त करने का मामला थाना सेवर पुलिस में दर्ज कराया गया है। पिकअप डीसीएम गाड़ी चालक खडवाई रुनकता आगरा यूपी निवासी भीम सिंह पुत्र प्रीतम सिंह ने सेवर थाना पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह आगरा से अपनी यूपी नंबर की गाड़ी में कुरकुरे आदि भरकर ले जा रहा था। लुधावई टोल प्लाजा पर पर्ची कटाने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा, रास्ते में एक आरटीओ दस्ता की जीप खड़ी मिली। सादा एवं वर्दी में आए कुछ लोगों ने मेरी गाड़ी को डंडे के इशारे पर रुकवाया, साइड में खड़ा कराया और 5 हजार रुपए एंट्री के नाम पर मांगे। मैंने एंट्री देने से मना किया तो गाली गलौच देने लगे और गाड़ी की चाबी और मेरा मोबाइल छीन लिया। जब मैने विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की। तथा चालान बनाने लगे, जब मैंने दस्तखत करने से इंकार कर दिया तो मेरी गाड़ी को जब्त कर लिया। जीप के अंदर आरटीओ स्टाफ बैठा हुआ था, स्टाफ ने अपने नाम की प्लेट बंद कर रखी थी, जो मैं पढ़ नहीं पा रहा था। लेकिन आरटीओ दस्ता की गाड़ी का नंबर आरजे 14 यूबी 8654 है। दर्ज कराई रिपोर्ट में पीडित ने कहा है कि पहले भी कई बार आरटीओ दस्ता द्वारा एंट्री वसूली गई, लेकिन मैं चुप रहा। मैं ड्राइवर हूं इसका मतलब यह तो नहीं कि हमें सार्वजनिक रूप से जलील किया जाए। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
खबरें और भी हैं...