- Hindi News
- National
- Bhusawar News Rajasthan News Arya Kanya Gurukul39s Two Day Annual Festival From March 28
आर्य कन्या गुरुकुल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 28 मार्च से
वैर| कस्बा के आर्ष कन्या गुरूकुल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ 28 मार्च को होगा। जिसमें अनेक प्रख्यात विद्वान, संन्यासी, सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक एवं आर्य नेता भाग लेंगे। आर्य कन्या गुरूकुल के मंत्री बृजेन्द्र मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि कस्बे में संचालित आर्ष कन्या गुरूकुल का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह 28 मार्च को प्रारम्भ होगा जिसमें यज्ञ, भजनोपदेश सहित व्यायाम प्रदर्शन के साथ महायज्ञ, गुरूकुल की ब्रह्मचारिणियों द्वारा वेदपाठ किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 29 मार्च को होगा।