- Hindi News
- National
- Bharatpur News Rajasthan News Ashok Manish Sumit And Mainu Delhi Enter Semifinals
अशोक, मनीष, सुमित और माेनू दिल्ली ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश
जिला कुश्ती संघ (इंडियन स्टाइल) एवं भूरी सिंह व्यायामशाला द्वारा लोहागढ़ केसरी कुश्ती दंगल का आयोजन लोहागढ़ स्टेडियम में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी थे। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि फोर्टी के अध्यक्ष अनुराग गर्ग, डाॅ. गजेंद्र सिंह चाहर उप निदेशक पशुपालन विभाग थे। दंगल के संयोजक चुन्नी कप्तान ने पदाधिकारियों व कोचों का स्वागत किया। कप्तान ने बताया कि केसरी कुमार-किशोर, बसंत में कुल 90 पहलवान भाग ले रहे हैं, जिनमें दो दौर सम्पन्न हुए। केसरी के सेमीफाइनल में अशोक बांसरोली, मनीष उसरानी, सुमित दिल्ली व मोनू छत्रसाल स्टेडियम दिल्ली ने प्रवेश किया। कुमार खिताब में मनोज परमदरा, नवीन रोहतक, श्रवण छत्रसाल दिल्ली, सचिन रोहतक, सुमित दिल्ली, गुरमीत, दीपक नूरपुर, अरूण दिल्ली ने दौर जीता। किशोर व बसंत के दो दौर सम्पन्न हुए। निर्णायक मण्डल में लाखन पहलवान, सत्यप्रकाश गौतम, नरेन्द्र, गंगासिंह, भगवान सिंह, तजेन्द्र लाला, अर्जुन सिंह रहे। संघ के दरब पहलवान, निर्भय पहलवान, चन्द्रवीर, जसवंत दारापुरिया, मान सिंह रेंजर ने स्वागत किया। इस अवसर पर 7 सरपंचों व तीन पत्रकारों व एक सहायक पुलिस निरीक्षक का सम्मान भी किया गया। दंगल का संचालन चुन्नी कप्तान ने किया। लोहागढ़ स्टेडियम में आयोजित होने वाली कुश्ती दंगल में लोहागढ़ केसरी विजेता को एक लाख रुपए, एक गुर्ज व पट्टा, द्वितीय को 31 हजार रुपए व कप तृतीय को 5 हजार रुपए एवं चतुर्थ विजेता को 3 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। चुन्नी कप्तान ने बताया कि लोहागढ़ कुमार विजेता को 31 हजार रुपए, शील्ड व एक पट्टा, द्वितीय को 11 हजार व शील्ड, तृतीय को पांच हजार रुपए व चतुर्थ को तीन हजार रुपए, लोहागढ़ किशोर विजेता को 15 हजार रुपए, एक पट्टा, द्वितीय को 5 हजार रुपए व शील्ड, तृतीय को दो हजार रुपए व चतुर्थ को एक हजार, लोहागढ़ बसंत विजेता को 51 सौ रुपए, शील्ड व पट्टा, द्वितीय को दो हजार रुपए व शील्ड, तृतीय को एक हजार व चतुर्थ विजेता को 500 रुपए दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर स्पेशल कुश्तियां कराई जाएंगी, जिसमें 101 रुपए से लेकर 51 सौ रुपए की कुश्तियां होंगी।
3 स्वर्ण सहित दस पदकों पर किया कब्जा
भरतपुर. दंगल में जोर आजमाते पहलवान।
भरतपुर| राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय से एमएनआईटी जयपुर में खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न खेल फुटबॉल, बॉलीवॉल, कबड्डी, चैस, वेटलिफ्टिंग आदि खेलों में 31 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें खिलाड़ियों ने 10 पदक हासिल किए, जिसमें तीन स्वर्ण, तीन सिल्वर एवं चार कास्य पदक हैं। कवीन्द्र ने 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक, विक्रम ने 81 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीता। दिव्यांश ने बॉडी बिल्डिंग 60 किलोग्राम में स्वर्ण, 81 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में कास्य, एवं 59 किलोग्राम पावर लिफ्टिंग में कास्य पदक प्राप्त किए। आशीष ने 73 किलोग्राम और हिमांशु, 67 किलोग्राम, पुखराज ने 55 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग में सिल्वर पदक प्राप्त किए।