- Hindi News
- National
- Nagar News Rajasthan News Assembly Adjourned School Closed Why Corporation Elections On April 5
विधानसभा स्थगित, स्कूल बंद तो निगम चुनाव 5 अप्रैल को क्यों?
डर है कि...यदि ऐसे में निगम चुनाव होते हैं ताे मतदान प्रतिशत काफी कम रहने की अाशंका
मौतें रोकने में भारत अव्वल 131 देशों तक वायरस, यूरोप है कोरोनावायरस का केंद्र...
देश मृत्युदर
अमेरिका 5.9%
चीन 3.8%*
इटली 3.8%
ईरान 2.6%
फ्रांस 1.6%
इंग्लैंड 1.2%
भारत 0.2%
देश : 12 राज्यों में स्कूल बंद, आईपीएल टला, सुप्रीम कोर्ट जरूरी केस ही सुनेगा
{दिल्ली, पंजाब, एमपी समेत 12 राज्यों में स्कूल-कॉलेज बंद।
{लखनऊ में 15 अाैर काेलकाता में 18 मार्च काे हाेने वाला वनडे रद्द। {अाईपीएल 29 मार्च से टालकर 15 अप्रैल को कर दिया गया है।
{काेराेना से दूसरी मौत। दिल्ली की 69 वर्षीय महिला ने दम तोड़ा।
{सुप्रीम काेर्ट 16 मार्च से जरूरी केस ही सुनेगा। {पंजाब में विदेश से अाए काेराेना पीड़ित 7 लोग लापता, तलाश जारी।
आयोग : चुनाव पर सरकार फैसला लेती है, हमारा काम तो बस चुनाव करवाना है
चुनाव संवैधानिक कार्य है, सरकार ही चुनावों काे लेकर निर्णय लेती है। विभाग का काम स्वतंत्र रूप से तय समय के अनुसार चुनाव कराना है। काेराेना पर जिला निर्वाचन अफसरों से बात करेंगे। वे सिर्फ चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए हैं, अन्य फैसला नहीं ले सकते।
- श्याम राजपुरोहित, शासन सचिव, राज्य निर्वाचन विभाग
जोशी : कोरोना के कारण 26 तक सदन स्थगित करता हूं, सीएम और हम चिंतिंत
आप स्वयं जानते हैं कि पूरा देश आज कोरोना वायरस के बारे में चिंतित है। मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है। इसे देखते हुए मैं सदन की कार्यवाही 26 तक के लिए स्थगित करता हूं। 26 मार्च को प्रात: 11 बजे सदन की कार्यवाही होगी।
- सीपी जोशी, विधानसभा अध्यक्ष
प्रदेश में भी कोरोना महामारी घोषित
{125 से ज्यादा देशाें में कुल 1,33,970 पीड़ित हो चुके।
{कुल माैतें - 5,000 से ज्यादा
{अकेले चीन में 80,813 पीड़ित, 3,176 मौतें हो चुकीं।
{64,111 काेराेनापीड़ित अब तक स्वस्थ हाेकर घर लाैट चुके हैं।
{चीन के बाद इटली में सबसे ज्यादा 1,016 लाेगाें की माैत हो चुकी है।
{गुरुवार काे भारत, नार्वे में वायरस से पहली माैत। {घाना, केन्या, सेंट विंसेंट तथा ग्रेनडाइंस नए पीड़त देश।
दुनिया : 125 से ज्यादा देशों में 1.3 लाख लोग पीड़ित, 5 हजार से ज्यादा मौतें हुईं
6 निगमों में 35 लाख लोग डालेंगे वोट, क्या ये कोरोनाप्रूफ हैं?
ये कैसा ऐहतियात ; क्या कोरोना का डर सिर्फ माननीयों को?
{तीन सांसदों ने पीएम को पत्र लिखकर संसद का बजट सत्र समाप्त करने के लिए कहा है।
{3 अप्रैल तक चलने वाला सत्र 18 को स्थगित हो सकता है।
मंदिर से मैदान तक मास्क...
मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पुजारी भी मास्क पहने दिखे।
ये भी भूले...केंद्र-राज्य सरकार की एडवाइजरी है कि एक जगह बड़ी संख्या में एकत्रित न हों
कोरोनावायरस के साइड इफेक्ट
जयपुर|प्रदेश में सरकार ने कोरोना को महामारी घोषित कर दिया है। इस बीच, काेराेना वायरस के कारण अध्यक्ष सीपी जोशी ने विधानसभा 26 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी। प्रदेश के सभी सरकारी व निजी स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। बाेर्ड परीक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। सरकारी स्कूलों में भी 31 मार्च तक अवकाश घोषित करने की मांग उठ रही है। काेराेना के कारण भीड़भाड़ वाले कार्यक्रमाें-समाराेहाें पर राेक है, इसके बावजूद राज्य निर्वाचन अायाेग की अाेर से जयपुर, काेटा व जाेधपुर के 2-2 नगर निगमाें में 5 अप्रैल काे चुनाव कराए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। इन 6 निगमाें में करीब 35 लाख मतदाता हैं। चुनावों में हाेने वाली रैलियाें-सभाओं में एकत्रित हाेने वाले लाेगाेंं, मतदान व मतगणना के दाैरान व समूहों में एकत्रित लाेगाें से काेराेना फैलने का डर बना हुअा है। एेसे में चुनावों काे लेकर संशय खड़ा हाे रहा है। हालांकि, राज्य निर्वाचन विभाग के शासन सचिव श्याम सिंह राजपुरोहित का कहना है कि चुनाव संवैधानिक कार्य है, सरकार ही चुनावों काे लेकर निर्णय लेती है। काेराेना के डर के साए में निगम के चुनाव हुए ताे मतदान प्रतिशत काफी कम रहने की अाशंका भी है। इस बीमारी काे लेकर केंद्र व राज्य सरकार की अाेर से जारी एक जगह पर बड़ी संख्या में एकत्रित नहीं हाेने, हाथ नहीं मिलाने जैसी हिदायताें का उल्लंघन हाेने का भी अंदेशा है। उधर, डब्ल्यूएचओ की ओर से काेराेना काे महामारी घोषित करने के बाद प्रदेश में सरकार ने गुरुवार को इसे नोटिफाई कर दिया है।