- Hindi News
- National
- Rudawal News Rajasthan News Babulal Katara Became Chairman And Shivdayal Vice President Of Adarsh Brahmin Samaj Rudawal
आदर्श ब्राह्मण समाज रुदावल के बाबूलाल कटारा अध्यक्ष व शिवदयाल बने उपाध्यक्ष
आदर्श ब्राह्मण सेवा समिति रुदावल की बैठक ब्राह्मण धर्मशाला में लखमी चंद सहारिया की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नवीन कार्यकारिणी के गठन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें सर्वसम्मति से बाबूलाल कटारा जरीला को अध्यक्ष, डा. शिवदयाल पाराशर को उपाध्यक्ष एवं लक्ष्मीकांत शर्मा उर्फ बौली को युवा अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिस पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष लखमी चंद सहारिया ने प्रतिवेदन प्रस्तुत नवनिर्वाचित अध्यक्ष को कार्यभार संभाला। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में पूर्व सरपंच सुभाष कटारा, श्यामलाल शर्मा, रामबाबू शर्मा, महेश सहारिया, महेश कटारा, नंदकिशोर, मनोज, उदय बशिष्ठ, लेखराज शर्मा, ओमप्रकाश कटारा, राजेश आदि मौजूद थे।