- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News Bathing In A Water Tank In Nibhera A Case Registered
निभेरा में पानी की टंकी पर नहाने पर मारपीट, मामला दर्ज
रुदावल| गांव निभेरा में सरकारी पानी की टंकी पर नहाने को लेकर नामजद लोगों ने चार जनों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर पथराव कर दिया। घटना को लेकर पीडित ने रुदावल थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। रुदावल थाना पुलिस ने बताया कि गांव निभेरा निवासी देशराजसिंह, शैलेन्द्रसिंह, काना, टीकमसिंह ठाकुर ने मामला दर्ज कराया है कि हम सभी सरकारी पानी की टंकी पर नहाने गए थे। वहां पर पहले से घात लगाकर बैठे पूरनसिंह, सुरेन्द्र, सतीश, अंशुल, हिमांशु, सत्यपाल ने लाठी-डंडा लेकर मारपीट शुरू कर दी और जयसिंह ने पथराव करना शुरू कर दिया। मारपीट में चारों के शरीर में चोटें आई है।