पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bharatpur News Rajasthan News Besl39s Technical Team Will Investigate To Remove Transformers Installed At Home Gates

घरों के गेटों पर लगे ट्रांसफार्मर हटाने के लिए बीईएसएल की तकनीकी टीम करेगी जांच

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मेहंदी बाग में घरों के गेट पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को हटाने को लेकर बीईएसएल के अफसरों और पार्षद रामेश्वर सैनी के मध्य वार्ता हुई। वार्ता में तय हुआ कि बीईएसएल की टीम मौके पर जांच करेगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद शुक्रवार को बिजली कंपनी के कार्यालय का घेराव को स्थगित किया जाता है।

शुक्रवार को भरतपुर इलेक्ट्रिसिटी सर्विसेज लिमिटेड के सीओओ जयंत राय चौधरी और पीआरओ एसपी सिंह के साथ पार्षद रामेश्वर सिंह के साथ वार्ता की। इस दौरान पार्षद ने घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मरों से होने वाले हादसों से अवगत कराते हुए, इनको हटाने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने पार्षद को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही बीईएसएल की तकनीकी टीम मौके पर जाकर जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के बाद विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दीपक शर्मा, श्याम सिंह, रामबाबू जाटव आदि मौजूद रहे।

भरतपुर। अधिकारियाें से वार्ता करते पार्षद व अन्य।
खबरें और भी हैं...