- Hindi News
- National
- Kama News Rajasthan News Bhamashah Vedprakash Installed Water Cooler Near Brahmabad Phc Gate
ब्रह्मबाद पीएचसी गेट के पास भामाशाह वेदप्रकाश ने लगवाया वाटर कूलर
मरीजों और श्रद्धालुओं काे मिलेगा शीतल जल
बयाना | गांव ब्रह्मबाद में भामाशाह मुरारीलाल-वेदप्रकाश गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मैन गेट के सामने वाटर कूलर लगवाया है। भामाशाहों की मौजूदगी में सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र पाराशर ने वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन िकया। इस दौरान मौजूद ग्राम विकास अधिकारी ललित शर्मा, ग्रामीण महेश पांडे, भाैरयालाल पाराशर, बनवारी लाल, बबलू पाराशर आदि ने कहा कि वाटर कूलर लगने से अस्पताल आने वाले मरीजों व उनके परिजनों सहित सामने स्थित बारादरी हनुमान मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं काे गर्मी के माैसम में शीतल पेयजल मिल सकेगा। वहीं आगामी दिनाें में गांव में शीतला माता का वार्षिक लक्खी मेला भी शुरू हाेने वाला है। मेले में आने वाले अधिकतर यात्री इसी मार्ग से गुजरते हैं ऐसे में यात्री भी वाटर कूलर का लाभ ले सकेंगे।